लाडली बहनों के लिए आभार सह उपहार कार्यक्रम में शामिल हुए सीएम,बहनों से राखी बंधवाते हुए सीएम ने कहा कि लाड़ली बहना योजना में दी जाने वाली राशि में आगे होगी और बढ़ोतरी, गाड़ासरई बनेगी उपतहसील

मुख्यमंत्री ने बहनों को झुलाया झूला,हाथो मैं बंधवाई राखी        डिंडोरी।डिंडोरी के चंद्रविजय कालेज परिसर में लाडली बहनों के आभार सह उपहार कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव शामिल हुए इस दौरान उन्होंने कृषि प्रदर्शनी सहित सावन मेले का भी अवलोकन किया।आयोजित  कार्यक्रम मैं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि भाई, बहन के प्रेम के प्रतीक सावन पर्व पर राज्य सरकार ने लाड़ली बहना योजना के तहत 1250 रुपए के साथ 250 रुपए शगुन की राशि के रूप में बहनों के खातें में जमा कराए हैं। प्रदेश सरकार बहनों के चेहरे पर मुस्कान के लिए कृत-संकल्पित है। उन्होंने सभी बहनों को रक्षाबंधन पर्व की शुभकामनाएं दी।                                      मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने डिंडोरी की बहनों को झूला झुलाया और बहनों पर पुष्प-वर्षा कर स्वागत किया। उन्होंने उपस्थित बहनों से राखी बंधवाकर “श्रावण उत्सव” मनाया। उपस्थितों को संबोधित करते हुए कहा की नर्मदा नदी किनारे घाटों का निर्माण किया जावेगा।इसके अलावा सीएम ने कहा की लाडली बहना योजना में दी जाने वाली राशि में आगे और होगी बढ़ोतरी।गाड़ासरई को सीएम ने उपतहसील बनाने की घोषणा की। उन्होंने कहा की डिंडोरी अस्पताल में एम्यूलेंस और शव वाहन और डॉक्टरों की व्यवस्था को जावेगी साथ डिंडोरी मैं जल्द ही आर्वेदिक कालेज खोलने सहित विक्रमपुर मैं इंडस्ट्रियल एरिया जल्द घोषित किया जावेगी।