डिंडौरी।जिले के शहपुरा मे झारिया धर्मशाला मे सोमवार को झारिया समाज की बैठक आयोजित हुई जिसमे पूर्व की त्रिवर्षीय कार्यकारणी के कार्यकाल समाप्ति के पश्चात नवीन कार्यकारणी का गठन किया गया है।झारिया सेवा समिति शहपुरा , जिला डिंडोरी का पंजीयन 23/02/1983 को हुआ था जिसका पंजीयन क्रमांक 12014 है तब से यह संस्था निरंतर समाज उत्थान के कार्य kar रही है। कार्यक्रम की शुरूआत माँ नर्मदा एवं विश्वरतन डॉ. भीमराव अम्बेडकर के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर राष्ट्रगान के बाद हुआ। वरिष्ठ सदस्यों एवं स्वजातीय बंधुओं का पारंपरिक तिलक समारोह एवं अभिनंदन के साथ स्वागत किया गया। वरिष्ठ सदस्यों एवं स्वजातीय बंधुओं की सर्वसम्मति से निम्नलिखित पदाधिकारियों को नियुक्त करते हुए कार्यकारिणी समिति का गठन किया गया जिसमे (संरक्षक) शोभाराम झारिया, (अध्यक्ष) उमा प्रसाद झारिया, (कोषाध्यक्ष) पृथ्वी झारिया, (सचिव) महेंद्र झारिया, (समन्वयक) डाॅ. प्रकाश झारिया, (उपाध्यक्ष) कमल झारिया, मिथिलेश झारिया, लल्लू लाल, देवालाल नागेश, मटुरु लाल, गेंदालाल झारिया, डुमरी लाल, संतोष झारिया, नर्मदा झारिया, बद्री प्रसाद झारिया, (महामंत्री) भीखू लाल झारिया, (जनसंपर्क मंत्री) ) बद्री विशाल झारिया, (मीडिया प्रभारी) संदीप गौलिया को नियुक्त किया गया ।कार्यकारिणी के गठन के बाद समाज के स्वजातीय बंधुओं ने नवनियुक्त कार्यकारिणी को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की। समाज के वरिष्ठ सदस्यों ने कहा कि झारिया सेवा समिति शहपुरा कई वर्षों से समाज के उत्थान के लिए कार्य कर रही है, जो सराहनीय है. उन्होंने यह भी उम्मीद जताई कि नवनियुक्त कार्यकारी समिति के सदस्य भी आगे नई ऊर्जा और विचारों के साथ समाज को दुगनी गति से आगे बढ़ाने का काम करेंगे।कार्यक्रम मे शहपुरा के विभिन्न ग्रामो से आये समाज के वरिष्ठ जन सहित पत्रकार भी मौजूद रहे।
