बैगा संस्कृति की झलक पाने युवा संगम यात्रा में पहुंचे हरियाणा के छात्र छात्रा,वन्या रेडियो केंद्र में हुआ भव्य स्वागत..पदम् श्री अर्जुन सिंह से मिले हरियाणा के छात्र छात्राएं, बैगा संस्कृति और परम्परा को करीब से जाना

डिंडोरी – दो राज्यों के युवाओं को जोड़ने के उद्देश्य से पीएम के एक भारत श्रेष्ठ भारत मिशन के तहत युवा संगम यात्रा में हरियाणा राज्य का 50 सदस्यीय दल वनग्राम चांडा के वन्या रेडियो केंद्र पहुंचा। जहां वन्या रेडियो केंद्र में पद्म श्री अर्जुन सिंह की अगुवाई में बैगा नृतक दल ने मांदर की थाप पर बैगा कर्मा नृत्य प्रस्तुत करते हुए युवाओं की टोली की अगवानी कर भव्य स्वागत किया।इस मौके पर हरियाणा के छात्र छात्रा भी बैगा नृतक दल के साथ मिलकर जमकर थिरके। यहां पहुंचकर हरियाणा केंद्रीय विश्व विद्यालय के छात्र छात्राओं ने केंद्र समन्वयक गिरजा आंध्रवान के नेतृत्व में वन्या रेडियो केंद्र से प्रसारित होने वाले कार्यक्रमो की जानकारी हासिल की। तथा उन्होंने लोक कला संस्कृति के संरक्षक पद्म श्री अर्जुन सिंह से भेट कर बैगा संस्कृति और परंपराओं को करीब से जाना।युवा संगम यात्रा भ्रमण फेज v के दौरान केंद्रीय विश्व विद्यालय हरियाणा से युवा संगम के नोडल अधिकारी राजेंद्र मीणा,प्रोफेसर तनवी भाटी , आई जी एन टी यू अमरकंटक से नोडल अधिकारी मनोज पांडे,संजीव सिंह डिप्टी रजिस्टार, अखिलेश सिंह आंतरिक लेखा परीक्षक,हिमांशी वर्मा,हरीश विश्वकर्मा,सौरभ मिश्रा,भी चांडा ग्राम पहुंचे।इस अवसर पर वन्या रेडियो केंद्र में आए हुए अतिथियों का अथिति देवो भव : की तर्ज पर स्वागत एवं मिलन समारोह आयोजित किया गया।स्वागत समारोह में बाहर से आए हुए मंचासीन दल के अतिथियों का स्थानीय लोगों ने तिलक लगाकर व पुष्प गुच्छ भेट कर स्वागत किया।पद्म श्री अर्जुन सिंह का स्वागत भी साल एवं श्री फल से किया गया।सभी अतिथियों ने एक दूसरे का स्वागत वंदन कर अभिनंदन किया। कार्यक्रम में अर्जुन सिंह ने हरियाणा के युवाओं को बैगा संस्कृति,उनकी जीवन शैली,बोली भाषा और परम्परा के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की।कार्यक्रम को राजेंद्र मीणा ,मनोज पांडे,संजीव सिंह ने भी संबोधित करते हुए यात्रा का उद्वेश्य बताया। वन्या रेडियो की समन्वयक गिरजा आंध्रवान ने उपस्थित अतिथियों एवं युवाओं को वन्या रेडियो केंद्र से बैगा जनजाति के लिए बनाए गए उन्हीं की बोली भाषा में प्रसारित होने वाले कार्यक्रमो की विस्तार से जानकारी दी।उन्होंने बताया कि वन्या रेडियो केंद्र से सरकार की विभिन्न योजनाओं का प्रसारण किया जाता है।जिसका लाभ आदिवासी क्षेत्र के जनजाति वर्ग को निरन्तर मिल रहा है यात्रा के दौरान हरियाणा के छात्र छात्राओं ने स्थानीय लोगों से रूबरू होकर अपने अनुभव साझा किए।गौरतलब है कि भारत सरकार की पहल एक भारत ,श्रेष्ठ भारत के अंतर्गत युवा संगम फेज v में हरियाणा राज्य के छात्र छात्राएं केंद्रीय विश्व विद्यालय हरियाणा के मार्ग दर्शन में इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्व विद्यालय अमरकंटक में 21 जनवरी से 28 जनवरी तक प्रगति,प्रौद्योगिकी ,पर्यटन,परंपरा,परस्पर संपर्क,की अवधारणा पर मध्यप्रदेश के भ्रमण पर है इसी क्रम में उन्होंने बैगा बाहुल्य ग्राम चांडा ,धूरकुटा , सिलपिडी, व पाटनगढ़ सहित राष्ट्रीय जीवाश्म पार्क का भ्रमण किया।इस दौरान छात्र छात्राओं ने पद्म श्री से मुलाकात कर बैगा जनजाति के संदर्भ में जानकारी प्राप्त की।प्रोफेसर संजीव सिंह ने यात्रा के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि युवा संगम यात्रा केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय की योजना है इसका उद्देश्य अलग अलग राज्यों के युवाओं की बीच जुडाव बढ़ाना है इसके लिए दो दो विश्व विद्यालयों का युग्म बनाया गया है इसके पूर्व अमरकंटक विश्व विद्यालय के छात्र हरियाणा राज्य के भ्रमण पर थे और अब हरियाणा के प्रत्येक जिले से एक एक छात्र छात्रा का 47 सदस्यीय दल मध्यप्रदेश की यात्रा पर है उन्होंने कहा कि चांडा में आकर उनके यात्रा उद्वेश्य की पांचों अवधारणा पूर्ण हो गई है वन्या रेडियो केंद्र में आयोजित कार्यक्रम के दौरान बैगा नृतक दल के मांदर वादक गोपाल सिंह, वन्या केंद्र की समन्वयक गिरजा आंध्रवान, ऑपरेटर मनोज सारथी,उद्घोषक अशोक मानिकपुरी,प्रसारण ऑपरेटर अमर सिंह,शिव प्रसाद कुशराम,दयाल सिंह, दवलू सिंह एवं स्थानीय जन उपस्थित रहे।